राजधानी देहरादून के बदरीपुर, जागृती विहार में पिछले चार दिनों से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
पानी न आने से क्षेत्र के सभी लोग काफी परेशान हैं। गर्मी के मौमस में पानी की किल्लत होने से क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।
लोगों को दूसरे क्षेत्र से पानी लाना पड़ रहा है। बदरीपुर में यह परेशानी पिछले चार दिनों से है, लेकिन जन प्रतिनिधी को इससे कोई सरोकार नहीं है।
(यह खबर अमर उजाला को बदरीपुर निवासी शिवानी पांडे ने भेजी है)