फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवती से प्रताड़ित युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
Iयुवक के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, युवती पर झूठा रिश्ता रखकर प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

I

Iएक युवक ने युवती से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि युवती ने पहले युवक से दोस्ती की। इसके बाद झूठा रिश्ता रखकर खर्चे कराने लगी और प्रताड़ित किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रुद्राक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
Iइंस्पेक्टर कैंट कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि शिमला बाईपास स्थित पित्थूवाला निवासी पवन सिंह चौहान ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि उनके बेटे सत्यम चौहान की मुलाकात रुद्राक्षी चौहान से हुई थी, जो एक कॉलेज में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। युवती ने सत्यम से दोस्ती की। आरोप है कि इसके बाद से ही युवती सत्यम का इस्तेमाल करने लगी। वह झूठा रिश्ता रखकर पैसे ऐंठने लगी और जबरन बात करने लगी। आरोप है कि युवती ने पांच जून को अचानक रिश्ता खत्म करने के लिए कहा और युवक को उल्टा सीधा बोल दिया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iयही नहीं युवक को फोन पर प्रताड़ित किया, जिससे युवक आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। प्रताड़ित होकर युवक ने पांच जून की शाम को ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कैंट पुलिस ने शिकायत पर रविवार को आरोपी रुद्राक्षी चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें