फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनरियां और पूजन सामग्री से बाजार गुलजार

विज्ञापन
दुर्गा पूजा की तैयरी के लिए हनुमान चौक से पूजन सामाग्री की खरीदारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी। माता की चौकी सजाने के लिए श्रद्धालुओं ने खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कलश, नारियल और मां दुर्गा के श्रृंगार व पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। इसके अलावा नवरात्र व्रत की तैयारियों को लेकर बाजारों में मां का मुकुट, चुनरी, नारियल, मालाएं व पूजा व्रत सामग्री की खरीद शुरू हो गई है। पलटन बाजार, झंडा बाजार
व्रत के सामान व पूजा सामग्री के लिए दुकानें सज गई हैं। झंडा बाजार के दुकानदार अनुराग कुमार ने बताया कि मां दुर्गा के व्रत के लिए नारियल 50 रुपये से लेकर 65 रुपये, चुनरी दस रुपये, माता का मुकुट 10 रुपये से लेकर 50 रुपये, माता के श्रृंगार का सामान, कूटू का आटा, चौलाई, धूपबत्ती, अखंड ज्योति की बत्ती, देशी घी व व्रत की नमकीन आदि की खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

मिट्टी की मूर्तियां की जा रहीं खासी पसंद
झंडा बाजार में मूर्ति बेच रहे दुकानदार रमेश ने बताया कि लोगों में पर्यावरण के प्रति काफी जागरूकता आई है। ऐसे में लोग मिट्टी की बनी मूर्तियों को पसंद कर रहे हैं। पहले लोग प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां ज्यादा पसंद करते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में चलन बदला हैं। अब लोग मिट्टी की मूर्तियां लेना पसंद कर रहे हैं।

दुर्गा पूजा की तैयरी के लिए हनुमान चौक से पूजन सामाग्री की खरीदारी करती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें