फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागकन्या माधवी ने किया महाराज अग्रसेन का वरण

विज्ञापन
सहारनपुर रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में चल रही अग्र भागवत कथा में महाराज अग्रसेन के विवाह में उफ
विज्ञापन
महाराज अग्रसेन की जयंती के अवसर पर आयोजित अग्र भागवत कथा में छठे दिन शुक्रवार को कथावाचक विनीत वत्सल ने अग्रसेन के विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भक्ति करने के लिए कोई तर्क नहीं होता, इसके लिए सर्वांगीण समर्पित होना आवश्यक है।
विज्ञापन

माता वाला रोड स्थित एक वेडिंग प्वांइट में अग्रवाल समाज की ओर से अग्र भागवत का आयोजन किया जा रहा है। कथा में वृंदावन से पधारे व्यास विनीत वत्सल ने अग्रसेन के विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि नाग कन्या माधवी के स्वयंवर में बड़े-बड़े राजा आए हुए थे, लेकिन रानी ने महाराजा अग्रसेन के आकर्षक व्यक्तित्व, चरित्र और व्यवहार को परखते हुए जयमाला महाराज अग्रसेन जी के गले में ही डाली।
इस प्रकार नागकन्या माधवी का विवाह महाराज अग्रसेन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कथा स्थल में महाराज अग्रसेन बने के रूप में दूल्हे की तरह कथा मंडप में ढोल नगाड़े बजाते हुए नाचते गाते हुए प्रवेश कराया गया। जहां माधवी के रूप में दुल्हन बनी पात्र ने वरमाला पहनाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमलेश अग्रवाल, फतेहचंद गर्ग अनिल गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, सतीश कंसल, कपिल गुप्ता, विजय गोयल, धन प्रकाश गोयल, आरडी अग्रवाल, अमित गोयल, योगेंद्र गुप्ता, संजय गर्ग, हर्ष अग्रवाल, दीपक गर्ग, अरविंद तायल आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में चल रही अग्र भागवत कथा में महाराज अग्रसेन के विवाह पर मौज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें