राजधानी में बृहस्पतिवार की शाम क्लोरीन गैस का रिसाव होने की वजह से हड़कंप मच गया। गैस के प्रभाव से चार पुलिसकर्मी और चार बच्चों की हालत खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में दून अस्पताल ले जाया गया।
जहां, ऑक्सीजन गैस न होने के कारण उन्हें सीएमआई रेफर कर दिया गया। सीएमआई में भी ऑक्सीजन की किल्लत के मद्देनजर चार पुलिसकर्मियों को छोड़कर बाकी को प्राइवेट अस्पताल महंत इंदिरेश में भर्ती कराया गया। देर रात तक शहर के अलग-अलग अस्पतालों में गैस के प्रभावितों के भर्ती होने का सिलसिला जारी था।
बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे राजपुर रोड स्थित जल संस्थान में क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हुआ। उस वक्त जल संस्थान के बाहर स्थित चौक पर सीपीयू के चार पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे।