फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चिटफंड कंपनी ने ठगा लोगों का पैसा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में संचालित हो रही एक चिटफंड कंपनी ने लोगों के लाखों रुपये ठग लिए। जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी पर्पज को-ऑपरेटिव सोसायटी नाम की इस कंपनी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भी इस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में कंपनी के तीन एजेंटों को आरोपी बनाया गया है। लोगों के रुपये मांगने पर अब ये एजेंट उन्हें धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन




ब्रह्मपुरी निवासी सोनपाल क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की मरम्मत करने का काम करते हैं। उन्होंने अन्य लोगों के साथ पटेलनगर थाने में शिकायत की है। बताया कि उनकी दुकान के पास सूरत राय नाम का बंगाली डॉक्टर है। साल 2021 में सूरत राय ने पीड़ित को बताया कि वह मनीष कुमार और आशीष कुमार के साथ जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी पर्पज को-ऑपरेटिव सोसायटी के एजेंट हैं। इसमें रकम जमा करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। झांसे में आकर मोहल्ले के काफी लोगों ने मासिक रकम जमा करानी शुरू कर दी।



रकम जमा कराने वालों में प्रमिला देवी, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, विश्वजीत सिंह, रिंकु देवी, आनंद कुमार, राजकुमारी देवी, शिवम कुमार समेत अन्य लोग भी शामिल हैं। रकम जमा करने के बाद जब पैसे वापस मिलने का समय आया तो उनकी रकम नहीं मिली। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर तीनों आरोपी गलौज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें