फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया खिताब से चूकी चिराग व कुहू की जोड़ी

Sat, 10 Aug 2013 12:30 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं यूनियन बैंक ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के चिराग सेन और कुहू गर्ग की जोड़ी अंडर-19 मिक्स डबल्स के खिताब के नजदीक पहुंच कर चूक गई।
विज्ञापन


फाइनल में हार के बाद इस जोड़ी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि उनकी रैंकिंग में सुधार जरूर हुआ है।

वापसी की कोशिश की
कर्नाटक बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में केबीए स्टेडियम बंगलुरू में चल रही प्रतियोगिता में शनिवार की सुबह साढे़ 9 बजे फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। जहां खिताब के लिए उत्तराखंडी जोड़ी का सामना कर्नाटक की पूर्विशा एस राम और आंध्र प्रदेश के रावड़ी संतोष से हुआ।

पहले सेट में पूर्विशा व संतोष की जोड़ी ने 21-15 के अंतर से आसान जीत दर्ज कर मैच में पकड़ बना ली। दूसरे सेट में उत्तराखंडी जोड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन संघर्ष पूर्व मुकाबले में चिराग और कुहू को 22-20 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें