फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर 'नो मेंस लैंड' में 200 चीनी सैनिकों की घुसपैठ, एक घंटे तक किया ये काम

Wed, 02 Aug 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
barahoti
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा पर चीनी सैनिक करीब एक घंटे तक बाड़ाहोती में जमे रहे। हालांकि जिला प्रशासन घुसपैठ से साफ इंकार कर रहा है। दोकलाम के बाद अब उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा पर भी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विगत 26 जुलाई को जब देश की अंतिम चौकी रिमखिम में आईटीबीपी के जवान नियमित गश्त कर रहे थे, तभी करीब दो सौ चीनी सैनिक नो मेंस लेंड बाड़ाहोती में घुस आए। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिक करीब एक घंटे तक बाड़ाहोती में जमे रहे। उन्होंने चरवाहों को धमकाया। यह घटना देश की अंतिम चौकी रिमखिम के पास घटी।

दिल्ली में अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने वहां जानवर चरा रहे चरवाहों को धमकाया और चले जाने को कहा। बताया जाता है कि चीनी सैनिक वहां एक घंटे तक रहे। हालांकि चमोली जिला प्रशासन चीनी सैनिकों की घुसपैठ की जानकारी ही नहीं है।  हालांकि जिला प्रशासन चीनी सैनिकों की घुसपैठ से साफ इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

चीन की ओर से कई बार की जा चुकी है घुसपैठ की कोशिश

china
चमोली से लगे सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती में चीन की ओर से कई बार घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी है। विगत तीन जून को बाड़ाहोती क्षेत्र में दो चीनी हेलीकॉप्टर बाड़ाहोती क्षेत्र में करीब तीन मिनट तक मंडराते रहे।

इससे पहले वर्ष 2014 में एक चीनी हेलीकॉप्टर बाड़ाहोती क्षेत्र में काफी देर तक आसमान में मंडराता रहा। वर्ष 2015 में चीनी सैनिकों की ओर से भारतीय चरवाहों के खाद्यान्न को नष्ट कर दिया गया था। वर्ष 2016 में सीमा क्षेत्र के निरीक्षण पर गई चमोली प्रशासन की टीम का भी चीनी सैनिकों से सामना हुआ था। 
 
यहां बता दें कि चमोली जिले के अंतिम नगर क्षेत्र जोशीमठ से आईटीबीपी की अंतिम  रिमखिम चौकी करीब 105 किलोमीटर पर स्थित है। यहां से आगे नो मेंस लेंड बाड़ाहोती एरिया है।  
 
विज्ञापन

चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोई सूचना नहीं

d
26 जुलाई को बाड़ाहोती में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोई सूचना नहीं है। उच्च अधिकारियों ने भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मांगी है। जोशीमठ प्रशासन से भी मामले की जानकारी ली गई, लेकिन सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की  गतिविधि की सूचना नहीं मिली है।  
- आशीष जोशी, डीएम, चमोली

चीनी सेना की घुसपैठ से शासन में खलबली
बाराहोती में 25 जुलाई को चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबर पर शासन में खलबली मची हुई है। राज्य के आला अधिकारियों ने इस घुसपैठ की पूरी जानकारी जुटाई। साथ ही गृह विभाग के साथ इस मुद्दे पर चर्चा भी की। सूत्रों की मानें तो आईटीबीपी के साथ सामंजस्य बनाकर निगरानी करने के लिए कहा गया है। 

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी इसी तरह से चीनी हेलीकॉप्टर और उनके जवान उत्तराखंड की सीमाओं में दाखिल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मामला है। हमारी सेना सीमा पर तैनात है, जो इस तरह की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें