उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा पर बाड़ाहोती सेक्टर में ‘नो मैन्स लैंड’ के पास भारतीय क्षेत्र तंजुलापास में एक बार फिर चीनी सैनिक घुस आए।
उन्होंने यहां मौजूद भारतीय चरवाहों को बलपूर्वक खदेड़ दिया। काले-सफेद घोड़ों पर सवार करीब 16 चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे। वहां लगे चरवाहों के टेंट को फाड़कर आग के हवाले कर दिया।
चीनी सैनिकों की इस हरकत के बारे में चरवाहों ने रिमखिम में मौजूद भारतीय सुरक्षाबलों को बताया है। घटना 15 जुलाई की बताई गई है।