मध्य हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय वन्य जीव तस्कर की मदद से अब चीन बड़े पैमाने पर पैंगोलिन का शिकार करवा रहा है। नेशनल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के सूत्रों का कहना है कि अधिकांश तस्कर पैंगोलिन के अंगों की सप्लाई चीन में करते हैं।
विज्ञापन
पैंगोलिन के शरीर के खोल से दवाएं बनाता है चीन
2 of 6
himalayan park
वन्य जीव विज्ञानियों को जंगलों में पैंगोलिन कम नजर आ रहे हैं। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन आफ नेचर (आईयूसीएन) ने हिमालयी जंगलों में पैंगोलिन के विलुप्तप्राय होने पर चिंता जताई है। आईयूसीएन ने हिमालयी जंगलों से पैंगोलिन को विलुप्तप्राय बताया है। वन्य जीव विज्ञानियों की सर्वे टीमों को पैंगोलिन नहीं दिख रहे हैं। पैंगोलिन वन्य जीवों में सबसे अधिक तस्करी किया जाने वाला जीव है।
विज्ञापन
3 of 6
Pangolin
उत्तराखंड समेत अन्य हिमालयी राज्यों के पास इस वन्य जीव का अभी तक कोई डाटा बेस नहीं है। इस संबंध में अभी तक सर्वे भी नहीं कराया गया। वन्य जीव विज्ञानियों का कहना है कि पैंगोलिन जंगलों से तेजी से गायब होते जा रहे हैं।
4 of 6
डेमो पिक
सूत्रों का कहना है कि चीन पैंगोलिन के शरीर के खोल से दवाएं बनाता है और इसके मांस की डिश होटलों में परोसी जाती है। शिवालिक और हिमालय की दूसरी रेंजों में पैंगोलिन का शिकार हो रहा है। इस संबंध में कई बार वन्य जीव तस्करों के गिरोह को पकड़ा भी गया। इनसे यह खुलासा हुआ है। इसके बावजूद पैंगोलिन के शिकार पर रोक लगाने के लिए अलग से कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई। प्रवर्तन निदेशालय ने तस्करों की प्रोफाइलिंग की जरूर की है, लेकिन इसके सरगना अभी तक हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
5 of 6
Pangolin
जूलोजिकल सर्वे आफ इंडिया ने दर्जन भर से अधिक वन्य जीवों का डीएनए सीक्वेंस ऑनलाइन किया है, लेकिन इसमें अभी पैंगोलिन को शामिल नहीं किया गया। सीक्वेंस होने पर यह पता चल जाता है कि अंग किस वन्य जीव का है और उसका वासस्थल किस क्षेत्र में है। वनाधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक फोकस बाघ, गुलदार, भालू और हाथी पर रहता है।
ऐसे में छोटे वन्य जीवों पर तवज्जो नहीं जाती। आईयूसीएन ने पैंगोलिन के संरक्षण की जरूरत बताई है। उत्तराखंड के प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक डीबीएस खाती ने माना कि अभी तक पैंगोलिन का कोई डाटाबेस नहीं है। इस संबंध में सर्वे भी नहीं किया गया। वह कहते हैं कि लेकिन स्थिति को देखते हुए इस संबंध में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।