फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सीमा में चीनी सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने की घुसपैठ, शासन-प्रसासन में हड़कंप

Sun, 04 Jun 2017 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
china helicoper in uttarakhand
भारतीय सीमा में चीनी सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने घुसपैठ की खबर है। चीनी सेना की घुसपैठ इस वक्त हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते खराब चल रहे हैं। यह घटना उत्तराखंड के चमोली जनपद की बताई जा रही है।
विज्ञापन

मवेशियों ने देखे चीनी हेलीकाप्टर

2 of 6
india soilders
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह चमोली जिले में दो चीनी हेलीकॉप्टरों की घुसपैठ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाड़ाहोती क्षेत्र में ये हेलीकॉप्टर करीब तीन मिनट तक मंडराते रहे। 
विज्ञापन

3 of 6
indo china border
चमोली में चीन से जुड़ी भारतीय सीमा घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील मानी जाती है। बाड़ाहोती 80 वर्ग किलोमीटर में फैला चारागाह है जहां पर स्थानीय लोग अपने जानवरों को लेकर आते हैं। इन दिनों भी स्थानीय चरवाहे इस क्षेत्र में मवेशियों के साथ डेरा डाले हैं। 

4 of 6
indo china border
सूत्रों के अनुसार इन लोगों ने शनिवार सुबह चीन सीमा की ओर से दो हेलीकॉप्टर आते देखे गए। कुछ देर मंडराने के बाद दोनों वापस लौट गए। इस पर उन्होंने राजस्व पुलिस को सूचना दी। सूत्रों के अनुसार आइटीबीपी के जवानों ने क्षेत्र का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

5 of 6
indo china border
भारतीय क्षेत्र में हेलीकॉप्टर घुसने का यह पहला मौका नहीं है। वर्ष 2014 में भी इसी इलाके में चीन का विमान देखा गया था। इसके बाद जुलाई 2016 में चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर चमोली सुर्खियों में रहा था। क्षेत्र के निरीक्षण को गई राजस्व टीम से चीनी सेना का सामना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
indo china border
सैनिकों ने टीम को लौट जाने का इशारा भी किया। इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भी भेजी गई थी। इसके अलावा वर्ष 2015 में चीनी सैनिकों द्वारा चरवाहों के खाद्यान्न को नष्ट करने की घटना भी सामने आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें