CGPA से प्रतिशत निकालने में है कंफ्यूजन, तो अपनाएं ये आसान सा तरीका
Sat, 03 Jun 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अगर आप अपने 10वीं के सीजीपीए के स्कोर से असमंजस में हैं तो एक छोटे से तरीके से आप अपनी परसेंटेज जान सकते हैं।
बता दें कि इसमें ग्रेड प्वाइंट पांच विषयों में है तो सभी विषयों के ग्रेड प्वाइंट को जोड़ लें।
माना कि पांच विषयों में 40 ग्रेड प्वाइंट हैं तो इसे पांच से भाग कर दें। यानी 8 सीजीपीए स्कोर आएगा।
अगर आप चाहते हैं कि अपने सीजीपीए से परसेंटेज का अनुमान भी लगा लें तो इसके लिए अपने सीजीपीए स्कोर को 9.5 से गुणा करना होगा।
मसलन, आपका सीजीपीए अगर 8.5 है तो इसे 9.5 से गुणा करने पर कुल 80.75 प्रतिशत आएगा।
हालांकि 10 सीजीपीए वाले सभी छात्रों का 95 प्रतिशत आएगा, लिहाजा इसमें कौन टॉपर है और कौन नहीं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।