फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह ब्लॉक के बच्चों को दिया कंप्यूटर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों ने देहरादून के छह विकासखंडों के स्कूली बच्चों को डिजिटल और कंप्यूटर आधारित तकनीकी प्रशिक्षण दिया। मंगलवार को विवि में कंप्यूटर एडेड सर्टिफिकेट ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवि के कुलपति डाॅ. अमित आर भट्ट ने कहा, वर्तमान समय तकनीकी क्रांति का है, जहां एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे क्षेत्र भविष्य की शिक्षा और रोजगार के प्रमुख आधार बन रहे हैं। पर्यावरणविद सच्चिदानंद भारती ने कहा, कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और निरंतर प्रयास से ही लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. कमल घनशाला और ग्राफिक एरा संस्थान के प्रयासों की सराहना की। 60 छात्र-छात्राओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूशन ऑफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग (डाइट) ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डाॅ. अनुपम सिंह, डायट की प्रधानाचार्य हेमलता गौड़ उनियाल, ऋचा जुयाल, शिवाशीष डौंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें