फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बच्चे हमारे राष्ट्र की आशा, आकांक्षा व ऊर्जा के प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजभवन में बाल दिवस पर अमृत पीढ़ी संवाद में बोले राज्यपाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राजभवन में बाल दिवस पर अमृत पीढ़ी संवाद हुआ। इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बच्चों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र की आशा, आकांक्षा व ऊर्जा के प्रतीक हैं।
राज्यपाल ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमेशा बडे़ सपने देखें और कठोर परिश्रम के साथ आगे बढ़ें। यह दिन उनके लिए अत्यंत आनंद और गर्व का है क्योंकि वे उस पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं, जो अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण की धुरी बनेगी। उन्होंने कहा कि आपके सपनों, आपके परिश्रम और आपके संस्कारों पर ही भारत का भविष्य आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने बच्चों को शिक्षा, नवाचार, रचनात्मकता और तकनीक की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का समय विज्ञान, एआई और डिजिटल तकनीक का युग है। इसलिए बच्चों को अभी से ही नई तकनीकों को सीखकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। छोटी उम्र में भी बड़े कार्य किए जा सकते हैं। रानी लक्ष्मीबाई और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों का साहस और आज के युवा वैज्ञानिकों और खिलाड़ियों की उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि युवाओं में अद्भुत क्षमता होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें