फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बच्चों और किशोरों ने जमकर दिखाई पंतगों की कलाबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- चीनी मांझे के साथ पहुंचे एक किशोर को लौटाया
विज्ञापन


- अमर उजाला की मुहिम के साथ जुड़ी आयोजन समिति
संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। हनुमद धाम प्रांगण में मकर संक्रांति के अवसर में पहली बार पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और किशोरों ने महोत्सव में पतंगों की खूब कलाबाजी दिखाई। प्रतियोगिता में सबसे अधिक पतंगोंं को काटने वाले तीन विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
मंगलवार को कार्यक्रम के मुख्य अथिति अधिवक्ता और जन परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षुल शर्मा, हनुमद धाम के अध्यक्ष विष्णु महावर, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद शर्मा और हिंदू जनजागृति मंच के संस्थापक सुशील साहू कुक्की ने पतंग महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या बच्चे और किशोर पहुंचे। प्रतियोगिता शुरू होने के साथ आसमान में हर ओर पतंग ही पतंग नजर आने लगी। प्रतियोगिता के समापन पर सबसे अधिक पतंग काटने पर श्याम जोशी को पहला, महेश को दूसरा और अर्जुन को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अथिति हर्षुल शर्मा ने कहा कि विकासनगर में यह पहला पतंग महोत्सव है। अरविंद शर्मा ने कहा कि संगठन की ओर से एक अच्छा प्रयास किया गया है। विष्णु महावर ने कहा कि राजस्थान और गुजरात में पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। विकासनगर में पहली बार पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता सुशील साहू कुक्की ने कहा कि अमर उजाला की मुहिम का हिस्सा बनते हुए आयोजन में चीनी मांझे का प्रयोग नहीं होने दिया। वहीं, चीनी मांझा लेकर पहुंचे एक किशोर को लौटाया गया। इस दौरान मनोज सक्सेना, अमित यादव, राहुल जाट, रुद्र बहादुर थापा, पीके दुबे, मनीष भटनागर, मदन भट्ट, जीवन चंद भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें