जिंदगी और मौत की जंग लड़ने वाले मास्टर वरुण ने पीएम मोदी को अपने इलाज के लिए दर्दभरा खत लिखा। खत में वरुण ने जो बातें लिखी, उन्हें पढ़कर आपके भी आंसू आ जाएंगे। वरुण ने खत में पहली ही लाइन में लिखा, मोदी अंकल, क्या मैं मर जाऊंगा?, इसके बाद उसने अपने इलाज के लिए मदद मांगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंकल बोलने और मदद के लिए पत्र लिखने वाले मास्टर वरुण का अब इलाज होगा। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किडनी फेलियर वरुण के इलाज का पूरा खर्चा उत्तराखंड की एक संस्था ने उठाने का फैसला लिया है।
उधर, विज्ञान मंत्रालय ने भी वरुण की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मंत्रालय के अतिरिक्त निजी सचिव की ओर से मांग की गई है कि वरुण को प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता दी जाए।
बता दें कि मोदी अंकल, क्या मैं मर जाऊंगा? सवाल पूछने वाले मास्टर वरुण के दर्द भरे शब्दों को जब अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो बुधवार सुबह ही उत्तराखंड मसूरी के विधायक गणेश जोशी बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे।