फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में गंगा घाट से चार माह को बच्चा चोरी

Thu, 11 Sep 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी कुछ दिन पहले बच्चों का अपहरण करने वाले गैंग का खुलासा करने के बाद बुधवार को फिर हरिद्वार से एक चार माह का बच्चा चोरी हो गया।
विज्ञापन


हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से सटे ग्रेट ग्रीन विस्टा गंगा घाट से बुधवार सुबह भीख मांगकर गुजर बसर कर रही एक महिला के छह माह के बेटे को एक दंपति चुरा ले गया। दंपति की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम महिला को साथ लेकर बिजनौर की ओर रवाना हो गई है।

पीड़िता को गंगा घाट पर ही मिले थे आरोपी दंपति
बुधवार सुबह करीब 11 बजे ग्रेट ग्रीन विस्टा गंगा घाट पर एक महिला चीखने चिल्लाने लगी कि उसका बच्चा गायब हो गया है। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी प्रकाश चंद्र मठपाल, एसआई लखपत सिंह बुटोला भी पहुंच गए।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले गंगा घाट पर उसे एक दंपति मिला था। तब से अब तक दंपति उसके साथ ही था। सुबह सिर पर तेल की मालिश करने से उसे नींद आ गई। जब उसकी आंख खुली तो उसका छह माह का बेटा गायब था। महिला ने पुलिस को बताया कि दंपति की उम्र 40-45 के बीच है।

खुद को वह कोलकाता के रहने वाले बता रहे थे। पुलिस टीम महिला को अपने साथ लेकर बिजनौर की तरफ रवाना हो गई है। सीओ सिटी ने बताया कि पीड़ित महिला आठ वर्ष से गंगा घाट पर भीख मांगकर गुजर बसर कर रही है। उसने अपना नाम अंशिका (पत्नी नन्हेलाल निवासी अल्मोड़ा) बताया है।

उसके गायब बेटे का नाम परीक्षित है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी दंपति की तलाश में जिलेभर में सूचना फ्लैश कर दी है। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चलाया लेकिन दंपति का पता नहीं चला।

बच्चा चोरों ने उड़ाए होश
बच्चा चोर गैंग के खुलासे पर फूली न समां रही हरिद्वार पुलिस के होश एक बार फिर से उड़ गए हैं। बुधवार को बच्चा चोरी होने के बाद से पुलिस के होश फाख्ता हैं। आला अधिकारी भी मामले में दिलचस्पी लिए हुए हैं।
विज्ञापन


बच्चा चोर गैंग के खुलासे के बाद पुलिस को उम्मीद थी कि अब बच्चा चोरी की घटना संभवत नहीं होगी लेकिन बुधवार सुबह ग्रेट ग्रीन विस्टा गंगा घाट पर बच्चा चोरी होने से पुलिस की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें