फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती का 'भगवान' ही बना 'हैवान',  मासूम को दे दिया जिंदगी भर का जख्म

Wed, 31 May 2017 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,  कोटद्वार
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : demo
विज्ञापन
धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ही अगर हैवान बन जाएं तो क‌िसी पर भी यकीन कर पाना मुश्क‌िल होगा। ऐसा ही कुछ हुआ एक 12 साल के मासूम के साथ। डॉक्टर की एक गलती से मासूम को ज‌िंदगी भर का जख्म म‌िल गया।
विज्ञापन


कोटद्वार में गलत उपचार के चलते अपना दाहिना हाथ गंवाने वाले 12 साल के बच्चे कृष के पिता धर्मवीर सिंह को झोलाछाप डाक्टर ने जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी उसे कानूनी कार्रवाई करने पर दी गई है।

कृष के पिता की ओर से कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। काशीरामपुर निवासी धर्मवीर पुत्र महावीर सिंह ने बताया कि नजीबाबाद का एक डाक्टर कोटद्वार में हड्डी जोड़ने के डाक्टर के रूप में काम करता था। करीब दस महीने पहले उसके गलत उपचार के चलते उनके 12 साल के बेटे कृष का हाथ खराब हो गया।
विज्ञापन


कोटद्वार, बिजनौर और देहरादून तक उपचार कराने के बाद उसके बेटे का हाथ ठीक नहीं हो सका, जिसे अंत में कटवाना पड़ा। उक्त झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ पुलिस और सीएमओ को कानूनी कार्रवाई के लिए लिखने से झोलाछाप डाक्टर उन्हें फोन कर जान से मारने का धमकी दे रहा है।

इसकी लिखित में तहरीर कोतवाली में दी गई है। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नजीबाबाद निवासी झोलाछाप डाक्टर जुल्फिकार अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें