फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गढ़वाल में दो सड़क हादसे, दो की मौत; चार घायल

Wed, 31 May 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित कर्णप्रयाग और पोखरी के बीच एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार 30 मई रात 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पोखरी और कर्णप्रयाग के बीच पिन्गढ के पास सड़क से नीचे एक कार गिरी है।
विज्ञापन


एसओ पोखरी प्रेम सिंह नेगी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों व पुलिस टीम ने कार में सवार दोनों व्यक्तियों प्रताप सिंह रावत पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी सिमलासू पोखरी उम्र करीब 56 वर्ष और भगवती पुत्र अवतारूलाल निवासी नखालीयाणा, पोखरी जनपद चमोली उम्र करीब 45 वर्ष को खाई से बाहर न‌िकाला।

108 द्वारा दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों वाहन से कर्णप्रयाग से पोखरी आ रहे थे। वहीं, गढ़वाल में हुए एक और हादसे में रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर चरगढ़ तोक से समीप एक बुलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग घायल हुए। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें