फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे कम उम्र का 'दानी' बना निखिल

Fri, 27 Sep 2013 10:09 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में नेत्रदान अभियान की कड़ी में एक आहुति और दी गई है। इस बार तेरह साल के किशोर की आंखें आई बैंक को दी गई।
विज्ञापन


निखिल की आंखें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के नेत्ररोग विभाग के आई बैंक में गुरुवार को मरणोपरांत दान की गईं। निखिल बीमार था और इसी अस्पताल में भर्ती था। आईबैंक के नेत्रदानियों की फेहरिस्त में निखिल का नाम सबसे कम उम्र के नेत्रदानी के रूप में दर्ज हो गया है।

नेत्रदान जागरूकता अभियान
अमर उजाला नेत्रदान जागरूकता अभियान के तहत यह नवां नेत्रदान है। हिमालयन अस्पताल के आईबैंक में निखिल की दोनों कार्निया कार्नियल अंधता से पीड़ित दो रोगियों को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर दी गई हैं। आईबैंक प्रभारी डा नीती गुप्ता ने बताया कि निखिल ऋषिकेश के रहने वाले थे। चेस्ट संक्रमण के कारण वह एआरडीएस की स्थिति में चले गए। निखिल का 24 सितंबर को देहांत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले सहारनपुर के कृष्णलाल भारती (82) और शास्त्रीनगर हरिद्वार रोड की रहने वाली शांता बिष्ट (75) की आंखें मरणोपरांत आई बैंक को दान की गई थीं। दोनों नेत्रदानियों की कार्निया कार्नियल अंधता से पीड़ित चार रोगियों को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर दी गई हैं। इसके अलावा लोग नेत्रदान के लिए बराबर संक ल्प पत्र भर रहे हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें