पिता ने जब ट्यूब खींचा इसके बाद तुरंत बच्चे को इनक्यूबेट किया गया। 39 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन वह बच नहीं सका। सोमवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। यहां पुलिस के साथ ही बच्चे की मां और नाना-नानी मौजूद थे, लेकिन पिता का कहीं अता-पता नहीं था।
नानी गीता और नाना धर्मपाल ने कहा कि हम किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। हमारा बच्चा तो चला गया। उसकी डेड बॉडी हमें दे दी जाए। वहीं, कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं का कहना है कि पाेस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: निशंक और राजलक्ष्मी शाह को हारी हुईं विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का जिम्मा, ये है प्लान
एक साल से अलग-अलग रह रहे थे दंपती
बच्चे की मां निशा ने बताया कि चार साल पहले उनकी शादी बुलंदशहर निवासी लाला चौहान से हुई थी। पति शराब बहुत पीता था, इसलिए झगड़े होते थे। एक साल पहले जब बच्चे का जन्म हुआ, तब से वह मायके में ही थी। बच्चे की तबीयत खराब हुई तो पति उसे देखने के लिए आया था। वह अपने बच्चे के पास बैठी थी वहीं पति उससे पैसे मांगने लगा। जब उसने मना किया तो पति ने गुस्से में बच्चे का ट्यूब खींच लिया और मुझे थप्पड़ लगा दिया।