फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवस में बना अंधा: बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म, महिला छटपटाई तो मुंह पर किए सिलिंडर से कई वार

Wed, 02 Aug 2023 09:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राजेश ने महिलाको शराब पिलाने की बात कही और अपने साथ ऑटो से कमरे तक ले आया। यहां पर उसने महिला को पहले खाना खिलाया और फिर शराब पिलाई। शराब के नशे में उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन महिला ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद राजेश ने महिला का सिर दीवार में दे मारा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवस में अंधा हुआ राजेश महिला को रेलवे स्टेशन के सामने से लेकर आया था। अपने कमरे में लाकर आरोपी ने महिला को शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इधर, महिला की शिनाख्त भी हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मंगलवार को एसपी सिटी सरिता डोबाल ने महिला की हत्या के मामले का अधिकारिक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे नगर निगम के कर्मचारी ने कंट्रोल रूम को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के सामने रखे कूड़ेदान के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना दी थी।

कोतवाली व डालनवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस बीच सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पता चला कि एक युवक उसे घसीटते हुए कूड़ेदान की तरफ लेकर आया था। युवक की पहचान पास ही स्थित एक सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी राजेश कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शव को लगाया ठिकाने
पुलिस ने तत्काल राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। राजेश ने बताया कि वह शराब लेने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने वाले ठेके पर गया था। वहां पर वह महिला उसे घूमती हुई मिली। महिला खाना और शराब मांग रही थी। राजेश ने उसे शराब पिलाने की बात कही और अपने साथ ऑटो से कमरे तक ले आया। यहां पर उसने महिला को पहले खाना खिलाया और फिर शराब पिलाई। शराब के नशे में उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन महिला ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद राजेश ने महिला का सिर दीवार में दे मारा। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला फिर से जब छटपटाई तो उसने महिला की मौत होने तक उसके सिर और मुंह पर पेट्रोमैक्स सिलिंडर से वार कर किए। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की नियत से कूड़ेदान तक ले आया।आरोपी को उसके टिन शेड वाले कमरे से ही गिरफ्तार किया गया था। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand  BJP: निशंक और राजलक्ष्मी शाह को हारी हुईं विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का जिम्मा, ये है प्लान

महिला अक्सर चली जाती थी घर के बाहर
एसपी सिटी ने बताया कि महिला की पहचान हो गई है। वह मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली थी। उसका पति दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसके पति ने बताया कि वह अक्सर घर से चली जाती थी और चार से पांच दिन गायब रहती थी। इस बार भी वह रविवार को घर से निकली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें