फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से स्कूल जा रहे बच्चे की मौत, लोगों ने किया हंगामा, पुलिस पर पथराव

Wed, 28 Feb 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : file photo/AmarUjala
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी जिले में देहमांडू में बुधवार को जीप की चपेट से स्कूल जा रहे बच्चे की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किए, जिसमें एक हवलदार घायल हो गया है।

विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों ने पूरे दिन सतबांज-गोठलापानी सड़क पर जाम लगा दिया। बैतड़ी जिला मुख्यालय से गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से नेपाल पुलिस का एक हवलदार घायल हो गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देहमांडू में स्थिति तनावपूर्ण बनी है।
 

विज्ञापन

बच्चे को टक्कर मारने वाले जीप चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े

पुलिस - फोटो : Demo pic
बैतड़ी जिला पुलिस के प्रहरी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर ने बताया कि सतबांज से गोठलापानी को जा रही जीप ने बुधवार सुबह नौ बजे देहमांडू के पास सात वर्षीय विवेक बोरा पुत्र हरक सिंह बोरा को टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने रोड जाम कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने जबरन बाजार बंद करा दिया। वे बच्चे को टक्कर मारने वाले जीप चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने तब तक शव नहीं उठाने का फैसला लिया है, जब तक मृतक के पिता नहीं आ जाते।

मृतक के पिता मजदूरी के लिए पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) गए हैं। देहमांडू में तनाव बना है। मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। देर शाम तक शव नहीं उठाया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें