फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा मासूम, मौत

Wed, 28 Jun 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
child drop into pit - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में मासूम की गिरने से मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर देहरादून-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 28 जून की सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक हुई बारिश से रामपुर चुंगी के पास  हाईवे पर तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ था। पठानपुरा निवासी सारिक (12 वर्ष) पुत्र नवाब रिश्तेदारी में रामपुर चुंगी के समीप स्थित गुलाब नगर में गया हुआ था।

वह दो अन्य साथियों के साथ कहीं जा रहा था। जैसे ही  सारिक और उसके दो अन्य साथी वहां से गुजरे उसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली भी वहां से गुजरी। जिससे सारिक और दोनों साथियों का संतुलन बिगड़ गया और वह तीनों सीवर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गए।
विज्ञापन


पानी की वजह से गड्ढा किसी को दिखाई नहीं दिया। तीनों को डूबता देख लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शु़रू कर दिया। दो को तो तुरंत ही निकाल लिया गया, जबकि बालक सारिक डूब गया। हालांकि लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गड्ढे से बाहर निकाल लिया। तुरंत ही उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

truck Trapped in pit at national highway - फोटो : amarujala
सारिक की मौत से आक्रोशित लोगों ने एडीबी को बालक की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए गुलाब नगर के समीप हाईवे पर शव रख दिया और जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा, कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट  मयूर दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। जेएम ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और मुआवजा दिलाए जाने के लिए प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। 

बालक की मौत से गुस्साए लोगों की ओर से लगाए गए जाम के कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। जिन लोगों को रुड़की बस स्टैंड या फिर मुजफ्फरनगर, हरिद्वार आदि जाना था। वह लोग बसों से उतर गए और ई-रिक्शा आदि से बस स्टैंड पहुंचे। 

बता दें कि चार माह पूर्व बीएसएम कालेज के सामने एडीबी की खुदाई के कारण एक युवक बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। करीब एक माह पूर्व मालवीय चौक के समीप एक बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया था। यह ट्रैक्टर ट्राली एडीबी के कार्य की वजह से ही सड़क पर खड़ी थी। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई थी।

जबकि तीसरा मामला बुधवार को हुआ। जिसमें एडीबी के गड्ढे में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। इसके अलवा एक सप्ताह पूर्व एक मजदूर एडीबी की ओर से खोदी गई लाइन की ढांग की मिट्टी में दबकर घायल हो गया था। यही नहीं कई लोग अब तक एडीबी की ओर से खोदे गए गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें