फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संयुक्त चिकित्सालय मामले में मुख्य सचिव ने दिए कार्यवाही के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष ने मुख्य सचिव को भेजा था पत्र
विज्ञापन

फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के भेजे पत्र पर मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व उपाध्यक्ष ने डाकपत्थर में बने संयुक्त चिकित्सालय के हस्तगत करने को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

डाकपत्थर में वर्ष 2021 में 13 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड के अस्पताल का निर्माण स्वीकृत हुआ था। अस्पताल बन जाने के बाद पिछले काफी समय से नया भवन धूल फांक रहा था। गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने अस्पताल के नव निर्मित भवन को अल्पसंख्यक विभाग से स्वास्थ्य विभाग को हस्तगत करने की मांग करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पत्र लिखा था। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव ने भवन के हस्तगत संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव को दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देश के बाद शीघ्र ही क्षेत्र के निवासियों को अस्पताल की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने निर्देश के लिए मुख्य सचिव का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें