फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सौंग बांध परियोजना की क्लीयरेंस प्रक्रिया में देरी पर मुख्य सचिव से नाराज, दिए सख्त निर्देश

Tue, 20 Feb 2024 12:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून शहर में जलापूर्ति की कमी के कारण भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल के उद्देश्य से सौंग बांध अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, लेकिन सौंग बांध परियोजना के लिए क्लीयरेंस प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
राधा रतूड़ी बैठक लेतीं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सौंग बांध परियोजना के लिए क्लीयरेंस प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सिंचाई विभाग और कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी लिमिटेड को जल्द कार्रवाई पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

सोमवार को मुख्य सचिव ने सचिवालय में सौंग बांध परियोजना की व्यय वित्त समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर में जलापूर्ति की कमी के कारण भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल के उद्देश्य से सौंग बांध अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे देहरादून शहर को पेयजल आपूर्ति के लिए 150 एमएलडी पानी मिलने के साथ ही नलकूपों के रखरखाव के व्यय की बचत, भूमिगत जल रिचार्ज, बाढ़ नियंत्रण और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मार्च के दूसरे हफ्ते तक लागू हो सकती है आचार संहिता, जानें पक्ष-विपक्ष की क्या है तैयारियां
विज्ञापन


बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग से 127 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। निजी भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। वहीं, मुख्य सचिव ने जामरानी बांध परियोजना की उच्चाधिकार समिति (एचपीसी) की बैठक में परियोजना पर सैद्धांतिक सहमति देते हुए इससे संबंधित प्रस्तुतिकरण अगली कैबिनेट में रखने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव आन्नद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें