नए साल पर मुख्यमंत्री की ओर से बड़ा तोहफा मिलेगा। जानिए किसको मिलेगा क्या फायदा..
नए साल पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किसानों को तोहफा देंगे। 31 दिसंबर को जिला सहकारी बैंक की ओर से यहां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में कृषक कल्याण योजना के तहत आठ हजार काश्तकारों को महज दो फीसदी ब्याज पर एक लाख रुपये तक का ऋण बांटा जाएगा।
उधर, मुख्यमंत्री समेत कई अन्य मंत्रियों की मौजूदगी को लेकर प्रशासन चौकस हो गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत भी शामिल होंगे। यही नहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के भी पहुंचने की उम्मीद है, हालांकि अभी केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है।