फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर मुख्यमंत्री देंगे यह तोहफा, जानिए किसको मिलेगा क्या फायदा

Wed, 27 Dec 2017 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन
नए साल पर मुख्यमंत्री की ओर से बड़ा तोहफा मिलेगा। जानिए किसको मिलेगा क्या फायदा..
विज्ञापन


नए साल पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किसानों को तोहफा देंगे। 31 दिसंबर को जिला सहकारी बैंक की ओर से यहां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में कृषक कल्याण योजना के तहत आठ हजार काश्तकारों को महज दो फीसदी ब्याज पर एक लाख रुपये तक का ऋण बांटा जाएगा।

उधर, मुख्यमंत्री समेत कई अन्य मंत्रियों की मौजूदगी को लेकर प्रशासन चौकस हो गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत भी शामिल होंगे। यही नहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के भी पहुंचने की उम्मीद है, हालांकि अभी केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

सैलानियों के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा

trivendra singh rawat
मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी समेत परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ एमबी इंटर कॉलेज के मैदान का जायजा लिया।

उपाध्याय ने बताया कि पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को नए साल की पूर्व संध्या के मौके पर नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। नए साल के मौके पर सैलानियों का दबाव भी शहर में रहेगा।

सैलानियों को यहां से आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसके लिए बरेली की ओर से आने वाले सैलानियों को बाइपास रोड से और रामपुर की ओर से आने वाले सैलानियों के वाहनों को आईटीआई वाली सड़क से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें