फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Badrinath Visit: सीएम धामी बोले, पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ व हेमकुंड रोपवे का शिलान्यास

Thu, 20 Oct 2022 12:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की सुबह बदरीनाथ पहुंचे। पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम धामी ने तैयारियों का जायज लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी बदरीनाथ पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्तूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह केदारनाथ के लिए केबिल कार और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


पीएम के दौरे की तैयारियों का दौरा करके बदरीनाथ से लौटे मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्तूबर की सुबह देहरादून पहुंचेंगे। यहां से केदारनाथ जाएंगे। दर्शन के बाद वह केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान वह सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित केबिल कार परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। यहां से वह बदरीनाथ जाएंगे। अगले भगवान बदरीनाथ के दर्शन के बाद वह मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। वह हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का शिलान्यास करने के साथ ही माणा गांव के लिए दो डबल लेन सड़कों की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह सीमांत गांव माणा के लोगों को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ में झील, रिवर फ्रंट, पार्किंग निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ: हादसे से पहले फोन पर पत्नी से हुई थी पायलट की बात, भावुक कर देंगे बेटी के लिए कहे ये आखिरी शब्द

विज्ञापन

पीएम मोदी से मिलने वाले मंत्रियों की हो रही कोरोना जांच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी के तहत उन सभी मंत्रियों और आला अधिकारियों की कोरोना जांच कराई जा रही है, जिन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात करनी है। इसके अलावा पीएम मोदी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों की भी कोरोना जांच की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार उप्रेती ने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले सभी मंत्रियों, विधायकों और आला अधिकारियों के साथ ही ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की कोरोना जांच की जा सके, इसके लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें