फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित- सीएम धामी ने साबित किया कि वह एक फ्रंटलाइन लीडर : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्यपाल ने किया सीएम धामी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन

-सीएम धामी ने कहा, मेरी जीवन की जीवंत ऊष्मा कुछ करने को प्रेरित करती है

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह(सेनि) ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबित किया है कि वह एक फ्रंटलाइन लीडर हैं। सीएम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित पुस्तक पुष्कर धामी : हिमालय की जीवंत ऊष्मा के विमोचन पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक दादा के आदर्शों, माता की विनम्रता और सैनिक पिता के दृढ़ अनुशासन से एक पुष्कर के तैयार होने की हकीकत बयां करती है।
राज्यपाल ने पुस्तक की लेखिका संभावना पंत को साधुवाद देते हुए कहा कि बेटियां भगवान का स्वरूप होती हैं। उनके लेखन कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने नाम संभावना के अनुरूप काम भी किया है। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बड़े-बड़े ऐतिहासिक काम हुए हैं। राज्य आज प्रत्येक क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत विजन के अनुरूप प्रत्येक क्षेत्र में राज्य में विकास कार्यों के नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। अपने कार्यों से मुख्यमंत्री ने प्रदर्शित किया है कि वे एक फ्रंटलाइन लीडर हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बचपन के पगडंडियों और गाड़-गदेरों के अनुभवों को संक्षिप्त रूप में साझा किया गया। उन्होंने भावुक होकर अपनी माता के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि एक सैनिक की पत्नी होने के नाते किस तरह से उन्होंने पहाड़ के जीवन को जिया। मैंने जीवन में यह कभी नहीं सोचा था कि मैं कुछ बड़ा बनूंगा लेकिन मेरे जीवन में ये जीवंत ऊष्मा जरूर थी कि मैं समाज के लिए कुछ अच्छा करूंगा। उन्होंने लेखिका संभावना पंत को धन्यवाद दिया। लेखिका संभावना पंत ने कहा कि यह पुस्तक मुख्यमंत्री धामी के व्यक्तिगत गुणों, उनके आचरण और दूरदर्शी सोच को प्रतिबिंबित करती है। इसमें उनके दादा, पिता और माता के उन संघर्षों के साथ सीएम धामी की युवावस्था से मुख्य सेवक के शीर्ष पद तक पहुंचने की गाथा भी है।
विज्ञापन

-
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की सीएम की प्रशंसा
कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर्तव्य परायणता की प्रशंसा करते हुए कहा कि धामी समाज की, राष्ट्र की और देश-काल की वास्तविकताओं के अनुरूप निर्णय लेते हैं और कार्य करते हैं। उन्होंने लेखिका संभावना पंत को उनके इस लेखन कार्य के लिए साधुवाद दिया। वहीं, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पीएम मोदी की तरह राज्य में सीएम धामी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास के काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें