इन खेलों के नहीं मिल रहे खिलाड़ी
जिला खेल विभाग की ओर से शुरू की गई योजना में 14 वर्ष से 23 वर्ष आयु के खिलाड़ी चार ग्रुप में 200 खिलाड़ियों का चयन होना है, लेकिन जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस के खिलाड़ी कम संख्या में आए। इससे 19 से 21 और 21 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों के खेलों की अधिकांश सीट खाली हैं। खेल अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ये खेल कम होने से खिलाड़ी नहीं मिलने में दिक्कत हो रही है।
चयनित खिलाड़ियों को मिलेंगे दो हजार प्रति माह
सरकार की ओर से चयनित खिलाड़ियों को हर माह एक साल के लिए दो हजार रुपये महीने के हिसाब से प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा खेल किट आदि उपकरण खरीदने के लिए 10 हजार रुपये एक मुश्त उपलब्ध कराए जाएंगे। यह राशि खिलाड़ियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी।
रिक्त रहीं सीट को भरने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए गांव-गांव प्रचार-प्रसार किया गया है। उम्मीद है कि जिला स्तर पर होने वाले चयन ट्रायल में खाली सीटों को भर लिया जाएगा।
- शबाली गुरुंग, जिला क्रीड़ाधिकारी, हरिद्वार