भरसार में हुई हुई सबसे ज्यादा बारिश
पौड़ी जिले के भरसार में सबसे अधिक 32 एमएम बारिश हुई। जबकि देहरादून के आशारोड़ी में 24.5 एमएम बारिश हुई। उधर मौसम विज्ञान केंद्र के सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो सबसे ज्यादा पिथौरागढ़ जिले में 1.9 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 73 फीसदी अधिक है। जबकि दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में बारिश हुई। दून में 3.1 एमएम बारिश हुई।
बारिश से फसलों को हुआ नुकसान
आंधी के साथ हुई बारिश ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। प्रेमनगर समेत बालावाला, मालदेवता, डोईवाला, दुधली, बड़ोवाला, भाऊवाला, डूंगा में गन्ना, धान आदि की फसल खराब हो गई। कई जगह खेत पर खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। बालावाला के किसान रमेश रावत ने बताया, धान की फसल काटने का समय आ गया है। लेकिन अचानक हुई बारिश से फसल लटक गई। ऐसे में अब फसल काटने के लिए मौसम साफ होने का इंतजार करना होगा।
बिजली ने भी किया परेशान
बारिश के चलते दिन में कई बार बिजली कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी इलाकों में भी दो-तीन बार बिजली कटी। कई इलाकों में सुबह कटौती हुई। खासकर आंधी के समय शहर के ज्यादातर हिस्से में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके बाद भी दिन में कई बार बिजली की आंखमिचौली चलती रही।