फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुजरात बने न बने, लेकिन मोदी बन गए हैं मॉडल'

Wed, 02 Apr 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विकास ही कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास को प्राथमिकता दी है। केंद्र में यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास की रफ्तार और तेज होगी।
विज्ञापन


पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!

खटीमा से यहां कार में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहले चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और फिरबाजार में पैदल चलते हुए सभा स्थल मीना बाजार पहुंचे।

सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिल्पकला को रोजगार का जरिया बनाने के लिए सौ करोड़ की लागत से शिल्प तकनीकी संस्थान खोलने की योजना है।

1600 योजना में शुरू हो चुका है काम

1803 विकास कार्यों का एक साथ शिलान्यास किया गया और 1600 योजना में काम भी शुरू हो चुका है। वन्यजीवों से काश्तकारों की फसल बचाने के लिए सरकार ने जंगल से लगे गांवों में दीवारबंदी की योजना बनाई है।

पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों ने दुग्ध उत्पादन से अपनी तकदीर बदली है। उत्तराखंड में भी दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। चारा प्रजाति के वृक्ष लगाने वालों को सरकार ने पारितोषिक देने का फैसला किया है।

सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य, सांसद प्रदीप टम्टा, दर्जा कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी विचार रखे। संचालन महेश चंद और मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट ने किया।

नरेंद्र मोदी पर जमकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के पीएम पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी ने गुजरात को मॉडल बनाया हो या न बनाया हो लेकिन वे खुद एक मॉडल बन गए हैं।

पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी

हर जनसभा में वे मेकअप के साथ अलग-अलग पोशाकों में नजर आते हैं। फैशन डिजाइनरों से उन्हें सभा के लिए तैयार कराया जा रहा है।

कहा कि भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने की बात करने वाले मोदी को पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विशाल देश है और कांग्रेस उसकी आत्मा है। कांग्रेस ही देश को एकजुटता के सूत्र में बांधे रख सकती है।

एनडी की आत्मा में बसी है कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी की आत्मा में कांग्रेस बसी है। वह कांग्रेस की नीतियों, मूल्यों और सिद्धांतों के पोषक रहे हैं। श्री तिवारी ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे कांग्रेस को नुकसान हो।

तिवारी के चुनाव लड़ने पर श्री आर्य ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में उनका बड़ा योगदान रहा है। उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा।

पढ़ें, राजधानी देहरादून के स्कूलों में चलता है 'धंधा'

मातबर सिंह कंडारी के पार्टी छोड़ने के सवाल पर श्री आर्य ने कहा कि वह सिर्फ कांग्रेस में सहारा लेने आए थे। किसी के आने और जाने से कांग्रेस को फर्क नहीं पड़ेगा। उनकी प्रतिबद्धता और विचाराधारा भाजपा की रही है।
विज्ञापन

भौजी, भाई या सखा को लड़ाने को तैयार हूं

प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य से जब पूछा गया कि हरिद्वार से रेणुका रावत को टिकट मिल रहा है। क्या उनको चुनाव लड़ाने के लिए तैयार हैं? इस पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार से भाभी, भाई या सखा कोई भी लड़े उसको चुनाव लड़ाने के लिए मैं तैयार हूं।

कार्यकर्ताओं को मिलेगा दायित्व
प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि 2009 और 2012 के चुनाव में सफलता दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी बात हो चुकी है। उन्होंने सहमति दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें