फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप के लिए बनेगा मुख्यमंत्री सलाहकार समूह

विज्ञापन
पेट्रोल यूनिवर्सिटी विधौली में स्टार्ट अप ग्रैंड फिनाले में विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित करन?
विज्ञापन
उत्तराखंड में स्टार्टअप के लिए विजन तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सलाहकार समूह का गठन किया जाएगा। स्टार्टअप के क्षेत्र में काम करने वाले पांच एक्सपर्ट को समूह का सदस्य बनाया जाएगा। सोमवार को उत्तराखंड पेट्रोलियम एवं इनर्जी यूनिवर्सिटी (यूपीईएस) में आयोजित स्टार्टअप के ग्रैंड फिनाले के समापन पर प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार ने यह बात कही।
विज्ञापन

बिधोली स्थित यूपीईएस परिसर में ग्रैंड फिनाले के दूसरे दिन जिलास्तर पर चयनित युवाओं ने 103 नवाचार आइडिया प्रस्तुत किए गए। इसमें स्टार्टअप के लिए दस सर्वश्रेष्ठ आइडिया को चुना गया। समापन समारोह में प्रमुख सचिव मनीषा पंवार ने विजेताओं को 50-50 हजार की पुरस्कार राशि के चेक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
उत्तराखंड में अधिक संभावना वाले सेक्टरों में स्टार्टअप के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सलाहकार समूह बनाया जाएगा। इस समूह के माध्यम से एक्सपर्ट सरकार को सलाह देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल, पीएचडी चेंबर आफ कामर्स के निदेशक अनिल तनेजा, उप निदेशक राजेंद्र कुमार, आईवी कैप वेंचर्स कंपनी के मेंटर हरि बाला सुब्रहमण्यम, जीवीएलएफ कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय रंधार, यूपीईएस के डीन कमल बंसल, एसोसिएट डी अजीत निगम, कोडसाइन लैब के संस्थापक दिल नवाज खान, वी.रघुनंदन, प्रियंका, सिद्धार्थ शुक्ला, प्रदीप नेगी, अभिषेक कुमार, विशाल सिंह आदि मौजूद थे।
इनसेट
ग्रैंड फिनाले में ये रहे विजेता
जिला नाम
पौड़ी दिवाकर
पौड़ी अंकिता बिष्ट
पौड़ी मोहित
चंपावत मितुल अग्रवाल
देहरादून अलिशा मैंदौलिया
देहरादून आशीष सिंह राणा
नैनीताल सौम्या पंवर
चमोली शुभांकर
ऊधमसिंह नगर दीपक चंद्र पंत
ऊधमसिंह नगर विकास सिंह बिष्ट
इनसेट
ई-वेस्ट का दोबारा से इस्तेमाल
देहरादून निवासी आशीष सिंह राणा ने कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया है। इलेक्ट्रिॉनिक वेस्ट मैनेजमेंट (ई-वेस्ट) आइडिया से अपना कारोबार शुरू करने जा रहे हैं। आशीष का कहना है कि मोबाइल, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के पार्ट्स कबाड़ हो जाते हैं। इस कबाड़ का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
नेचुरल रंगों से कपड़ों की प्रिटिंग
देहरादून निवासी अलिशा मैंदोलिया ने पर्यावरण संरक्षण के लिए केमिकल की जगह नेचुरल रंगों से कपड़ों की प्रिटिंग व ड्राइंग का आइडिया स्टार्टअप के लिए तैयार किया है। अलिशा का कहना है कि केमिकल के इस्तेमाल अंडरग्राउंड वाटर भी प्रदूषित होता है।
...................
पौड़ी के दिवाकर ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पादित लाल चावल, मशरूम, बांस से बने उत्पादों की प्रोसेसिंग व मार्केटिंग का प्रोजेक्ट बनाया है। दिवाकर का कहना है कि हिमालयी क्षेत्रों में उत्पादित उत्पादों की बाजार में काफी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें