फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुख्य अभियंता ने देखी खस्ताहाल सड़कों की स्थिति, सुधार का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभागीय अधिकारियों के साथ कई मोटर मार्गों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने साहिया क्षेत्र के कई मोटर मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चकराता मोटर मार्ग के अति संवेदनशील जजरेड भूस्खलन जोन के अलावा मोटर मार्गों की जर्जर स्थिति, सुरक्षा दीवार व सुरक्षा से संबंधित अन्य उपायों की जांच की। उन्होंने सड़कों की स्थिति में सुधार करने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया।
लोनिवि के प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र शर्मा ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड भू स्खलन जोन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बरसात के दिनों में होने वाले भू स्खलन की स्थिति व इस क्षेत्र में विभाग के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने साहिया-क्वानु मोटर मार्ग, चेईथा-बैंड-लोरली-अष्टाड मोटर मार्ग, नराया-फेडूलानी मोटर मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेईथा-बैंड-लोरली-अष्टाड मोटर मार्ग पर चेईथा बैंड से नराया तक सड़क संकरी होने व नराया से फेडूलानी तक सड़क के कच्चा होने की स्थिति को देखा। जिसके लिए उन्होंने शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल, सहायक अभियंता मुकेश कुमार समेत विभाग के अवर अभियंता व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, गो संरक्षण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने गोशाला तक सड़क बनाने की मांग की। मांगों से संबंधित एक पत्र भी मुख्य अभियंता को सौंपा। मौके पर अध्यक्ष राकेश चौहान, मोहनलाल शर्मा, बलबीर राठौर, मुकेश तोमर, केशर सिंह तोमर, कुंदन सिंह चौहान, प्रीतम चौहान, मनोज राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें