फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: खाने की प्लेट में कम दिखे चिकन पीस तो झोंक दी फायर, मंत्री के रिश्तेदार की रेस्टोरेंट में दबंगई

Sat, 20 May 2023 03:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

खाने के लिए रेस्टोरेंट में पहुंचे कुछ दबंगों ने चिकन ऑर्डर किया। खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम देखे बदमाश आग बबूला हो गए। खुद को हरियाणा के मंत्री का रिश्तेदार बताने वाले बदमाश ने रेस्टोरेंट संचालक और उनकी पत्नी पर फायर झोंक फरार हो गए।
विज्ञापन
देहरादून पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लेट में चिकन के पीस कम मिलने से भड़के दो युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक दंपती पर फायर झोंक दिया। खुद को हरियाणा के मंत्री का रिश्तेदार बताकर गालीगलौज करते हुए भाग निकले। पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर निवासी अशोक सेन क्षेत्र में करी किंगडम नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। अशोक की पत्नी भी काम में उनका हाथ बंटाती हैं। वह शुक्रवार रात 11 बजे रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच रेस्टोरेंट के सामने एक कार आकर रुकी। अशोक के मुताबिक, कार से उतरे दो युवक काफी नशे में लग रहे थे। दोनों अंदर आकर बैठ गए और चिकन करी ऑर्डर किया। खाने के बाद भुगतान करने लगे तो इस बात पर गुस्सा हो गए कि अशोक ने उन्हें चिकन के पीस कम दिए थे।

हरियाणा के मंत्री का रिश्तेदार बताकर धौंस दिखाई

विज्ञापन

इस पर अशोक ने कहा कि इस वक्त आप नशे में हैं। अगले दिन आओगे तो फ्री में चिकन खिला दूंगा। इस बात पर दोनों युवक आगबबूला हो गए। एक ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाल ली और अशोक की पत्नी पर तान दी। अशोक युवक के पैरों पर गिर गए और वहां से जाने के लिए कहने लगे। लेकिन, एक युवक ने खुद को हरियाणा के मंत्री का रिश्तेदार बताकर धौंस दिखानी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: आपातकाल पर डॉक्यूमेंट्री बना रही भाजपा, 25 जून को देशभर में दिखाएगी, तरुण चुग ने बताई रणनीति

अशोक का कहना है कि युवक फायर करने ही वाला था कि उन्होंने उसके हाथ को ऊपर की ओर कर दिया। इससे फायर हवा में हो गया और उनकी पत्नी की जान बच गई। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें