मुख्यमंत्री से दो दिन के अवकाश की मांग
छठ पूजा पर दो दिन सार्वजनिक अवकाश की मांग के लिए बिहारी महासभा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा। अध्यक्ष ललन सिंह और सचिव चंदन झा ने कहा कि छठ पूजा एक महत्वपूर्ण पर्व है। व्रती कठोर अनुष्ठान और उपवास करते हैं। इस त्योहार के महत्व को देखते हुए कई राज्यों में अवकाश की घोषणा की जाती है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी 27 और 28 अक्तूबर को अवकाश की घोषणा की जाए।
छठ पूजा की तिथि
25 अक्तूबर- नहाय खाय
26 अक्तूबर- खरना
27 अक्तूबर- संध्या अर्घ्य
28 अक्तूबर- ऊषा अर्घ्य