फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से उत्तराखंड में जांच और इलाज मिलेगा मुफ्त

Thu, 13 Feb 2014 11:28 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग एक अप्रैल से अस्पतालों में निशुल्क इलाज और जांच करने जा रहा है।
विज्ञापन


पंजीकरण शुल्क का विरोध
शून्य काल में नियम 58 के तहत विपक्ष के यूजर्स चार्ज बढ़ाने पर किये हंगामे के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने की स्थिति स्पष्ट की है।

पढ़ें, भगोड़ा घोषित उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री पहुंचे कोर्ट

विधायक मदन कौशिक ने सरकारी अस्पताल में मरीज से पंजीकरण शुल्क के तौर पर 14 रुपए लिए जाने का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि यूपी में निशुल्क पर्चा बनता है। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य में यूजर्स चार्जेज को हर वर्ष बढ़ाने से जनता पर भार पड़ रहा है। सरकार को स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क करनी चाहिए।

पढ़ें, केदारनाथ धाम के लिए 'खतरा' बनेगा मलबा

विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि सरकार निशुल्क दवा के दावे करती है लेकिन सरकारी अस्पतालों के बाहर फार्मासिस्टों की दुकानें डाक्टरों की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रही हैं।
विज्ञापन


हिस्सेदारी पचास फीसदी कर दी गई
मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यूजर्स चार्जेज बढ़ाने की प्रक्रिया 2010 से शुरू हुई जब भाजपा सरकार ने प्रतिवर्ष 10 फीसदी वृद्धि करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


पढ़ें, 22 फरवरी को उत्तराखंड में होंगे राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि पहले एकत्रित होने वाला यूजर्स चार्जेज अस्पताल खर्च करते थे, लेकिन 2010 में अस्पतालों के हिस्सेदारी पचास फीसदी कर दी गई।

पढ़ें, उत्तराखंड को मिली दो नई ट्रेंनों की सौगात

मंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र की मदद से एक अप्रैल प्रदेश में एपीएल और बीपीएल को निशुल्क इलाज के साथ पैथोलाजी जांच भी निशुल्क मिलेगी। पर्ची के लिए लगने वाले शुल्क पर सरकार विचार करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें