फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: होटल और रेस्टोरेंट में चेकिंग, नौ घरेलू सिलिंडर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं पूर्ति विभाग की टीम ने मसूरी के होटल और रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच होटल में नौ घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया। टीम ने सिलिंडर जब्त करते हुए गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिए। वहीं, पांच होटलों में तराजू का सत्यापन नहीं कराए जाने और सात होटलों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर संचालकों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन


लंढौर, कुलड़ी और माल रोड में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी, अग्नि सुरक्षा अधिकारी धीरज तड़ियाल, बाट-माप निरीक्षक प्रदीप रावत, पूर्ति निरीक्षक रजत नेगी, पूर्ति सहायक विजय नैथानी ने संयुक्त रूप से होटल और रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया। पूर्ति निरीक्षक रजत नेगी ने बताया कि कुल 14 होटल एवं रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई। पांच होटल में 9 घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग पकड़ा गया। टीम ने सिलिंडर जब्त करते हुए ओम गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिए।



सात होटल एवं रेस्टोरेंट में सफाई नहीं मिली। पेस्ट कंट्रोल नहीं किए जाने और वाटर प्रमाणपत्र नहीं दिखाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया। पांच होटलों में तराजू का सत्यापन नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। सभी होटल और रेस्टोरेंट में अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम करने और फायर एनओसी व छह माह के सेल्फ प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें