देशव्यापी छापेमारी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई
निदेशक तिवारी ने बताया कि बीआईएस ने हाल में देशव्यापी छापेमारी की है, जिसमें बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के गोदामों में बिना प्रमाणित उत्पाद जब्त किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी उत्पाद गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करता तो भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें जुर्माना और कारावास दोनों हो सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनियों के देहरादून स्थित गोदामों पर भी नजर रखी जा रही है।
ये भी पढे़ं...पूजा हत्याकांड: शातिर पर भरोसा जान पर पड़ा भारी, पहले अपनी जरूरतों के लिए किया इस्तेमाल; फिर रास्ते से हटाया
पुश्तैनी गहनों की जांच की नसीहत
निदेशक ने सुदूर पहाड़ी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे अपने पुश्तैनी गहनों की शुद्धता की जांच बीआईएस के स्थापित केंद्रों पर बेहद मामूली शुल्क देकर करवा सकते हैं। ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं जिनमें पुश्तैनी गहनों की जांच में मिलावट मिली है।