फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निवेश में लाभ का झांसा देकर निवेशकों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iन्यायालय के आदेश पर एक कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I

Iजमा स्कीम चलाकर निवेशकों से ठगी करने वाली कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने कांवली क्षेत्र में जनहित निधि लिमिटेड नाम से कार्यालय खोला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।I
Iशहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि ठगी को लेकर कांवली रोड के रहने वाले शिव शंकर पासवान और रूप देवी ने न्यायालय में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कांवली में जनहित निधि लिमिटेड का वर्ष 2020 में कार्यालय खोला गया। निवेशकों को बताया गया कि तीन वर्ष तक मासिक पांच हजार रुपये निवेश करने पर रकम काफी बढ़ाकर वापस दी जाएगी। दोनों पीड़ितों ने जुलाई 2020 में निवेश शुरू किया। जून 2023 में निवेश अवधि पूरी होने पर अपनी रकम और बढ़ी राशि मांगी। उन्हें राशि वापस नहीं की गई। लीगल नोटिस भेजे तो वह डाक से वापस आ गए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iपीड़ितों के जांच कराने पर पता लगा कि इस कंपनी का कोई अस्तित्व नहीं है और न ही कोई शाखा है। जबकि, आरोपियों ने कंपनी का मुख्यालय मुरादाबाद में बताया। पीड़ितों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सीधे केस दर्ज नहीं किया। तब कोर्ट की शरण ली। दोनों पीड़ितों ने कहा कि उनसे कुल 2.08 लाख रुपये की ठगी की गई है। कंपनी ने कई अन्य लोगों को भी इस तरह ठगा है। कोर्ट के आदेश पर मामले में कंपनी के प्रबंधन, संचालन से जुड़े उमेश कुमार और श्यामा शर्मा निवासी कांवली रोड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें