फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सुभारती मेडिकल कॉलेज के एचओडी से 1.70 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने सुभारती मेडिकल कॉलेज के एचओडी को ठग लिया। उन्होंने इंटरनेट पर मदद के लिए सर्च किया तो ठगों का मोबाइल नंबर मिला। इस पर फोन करते ही ठगों ने उन्हें एनी डेस्क एप डाउनलोड करा दी। इसके बाद खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मामले में डॉ. शशि मुंजाल ने शिकायत की है। डॉ. मुंजाल ने बताया कि वह सुभारती मेडिकल कॉलेज में एचओडी हैं। वह पिछले दिनों नेशनल पेंशन स्कीम का परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (प्रैन) भूल गए थे। इसे कैसे दोबारा हासिल किया जाए इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया। यहां जैसे ही उन्होंने एनपीएस प्रैन लिखा तो नीचे एक मोबाइल नंबर लिखा आया। यहां लिखा था कि एनपीएस नंबर चाहिए तो इस नंबर पर कॉल करें। इस पर डॉ. मुंजाल ने फोन कर दिया।

फोन करने वाले ने उन्हें क्विक सपोर्ट एप एनी डेस्क डाउनलोड कराया। इसके बाद उनके मोबाइल का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। ठग ने कहा कि उन्हें दो घंटे बाद एनपीएस प्रैन मिल जाएगा। नंबर तो नहीं मिला, लेकिन मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आ गया। मामले में साइबर थाने की जांच के बाद पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें