फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून-मसूरी में झमाझम बारिश, धनोल्टी में गिरे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के साथ ही मसूरी में देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को फिर ठंडक का अहसास हुआ। बारिश से मसूरी मालरोड पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। वहीं, धनोल्टी में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

दून में शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर चला। सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर को दून के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके बाद हल्की धूप खिली, लेकिन देर शाम को एक बार फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक चलती रही। शनिवार को दून में पांच मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं, मसूरी में गरज के साथ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। देर शाम को भगत सिंह चौक पर लंबा जाम लग गया। मालरोड पर भी लोगों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


ओलावृष्टि से खुमानी, आडू को नुकसान
पर्यटन स्थल धनोल्टी में देर शाम को बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुकसान है। स्थानीय निवासी देवेंद्र बेलवाल ने बताया की भारी ओलावृष्टि से खुमानी, आडू और नाशपाती की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें