फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 200 रुपये मुनाफा देकर 90.78 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स को शुरुआती ऑनलाइन निवेश में 200 रुपये मुनाफा देकर 90.78 लाख रुपये ठग लिए गए। यह चौंकाने वाली वारदात हरिद्वार के शांतिकुंज में रहने वाले एक 45 वर्षीय शख्स के साथ हुई।
विज्ञापन


उन्हें ऑनलाइन क्रिप्टो ट्रेडिंग का झांसा दिया गया था। बीते सितंबर में साइबर ठगों ने एप के माध्यम से संपर्क किया। निवेश में करोड़ों के मुनाफे का लालच दिया। फौरन 200 रुपये का मुनाफा भी दे दिया। इसके बाद ठगी का ऐसा जाल फैलाया कि उनका शिकार हुए शख्स को 90.78 लाख रुपये लुटाने के बाद होश आया। एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर के अनुसार, शिकायतकर्ता मूल रूप से कटक (ओडिशा) के रहने वाले हैं। वर्तमान में हरिद्वार के शांतिकुंज में रहते हैं। उन्हें व्हाट्सएप पर विक्रम सिंह नामक व्यक्ति ने एक वेबसाइट के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था।



जालसाजों ने पहले छोटे टास्क देकर विश्वास जीता फिर एक फर्जी एप पर भारी मुनाफा दिखाया। इस मुनाफे को बैंक खाते में भेजने के नाम पर ठगों ने कभी बैंक ट्रांजेक्शन फीस तो कभी फॉरेक्स ट्रेडिंग पेनल्टी के नाम पर 90.78 लाख से ज्यादा रुपये हड़प लिए। ये रुपये 19 अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाए गए। पीड़ित ने तहरीर में उन सभी खातों और व्हाट्सएप नंबरों का विवरण पुलिस को सौंपा है। साइबर क्राइम पुलिस ने आईटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें