पीएमएवाई के तहत दुर्बल आय वर्ग के लिए 2.67 लाख की अनुदान राशि रखी गई है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 1.50 लाख तथा राज्य सरकार की तरफ से एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। शेष धनराशि का भुगतान आवेदक को खुद करना होगा।
दुर्बल आय वर्ग में नगर निगम और शहरी विकास निदेशालय द्वारा चयन सूची में दर्ज लाभार्थियों को ही इसका लाभ मिलेगा। वहीं, अन्य आयवर्गों में अनुदान राशि विभिन्न बैंकों के जरिये पीएमएवाई क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाएगी।
यहां दिए जा रहे हैं आवेदन पत्र
एमडीडीए कार्यालय, आईएसबीटी आवासीय योजना कैंप कार्यालय, आलयम आमवाला तरला आवासीय योजना कैंप कार्यालय निकट एकता विहार, नगर निगम, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, ओरियेंटल बैंक ऑफ कॉमर्स।
दुर्बल आय वर्ग के लोगों को यहां मिलेंगे आवास
योजना कुल फ्लैट पीएमएवाई फ्लैट की संख्या
टीपी नगर 368 224
आईएसबीटी 332 -
आमवाला तरला 592 240
योजना श्रेणी मूल्य वार्षिक आय अनुदान राशि
टीपी नगर दुर्बल आयवर्ग 6 3 2.50
अल्प आय वर्ग 19.90 6 2.67
मध्यम आय वर्ग 45 18 2.30
आईएसबीटी उच्च आय वर्ग 65 18 2.30
आमवाला तरला दुर्बल आय वर्ग 6 3 2.50
अल्प आय वर्ग 22.90 6 2.67
मध्यम आय वर्ग 55.90 18 2.30
उच्च आय वर्ग 66.90 18 2.30
(फ्लैट की धनराशि लाख में)
- आवेदनकर्ता वर्ष 2015 से शहर में निवास कर रहा हो।
- उसके या परिवार के नाम से देश में कहीं कोई पक्का आवास न हो।
- व्यक्ति की आय सालाना तीन लाख या इससे कम होनी चाहिए।
पीएम आवास योजना के तहत फ्लैटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर रखी गई है। इसे लेकर सोमवार बैठक बुलाई गई है। बैठक में में स्थिति को देखते हुए तिथि बढ़ाने या न बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। वहीं, अन्य आयवर्ग के फ्लैटों की तिथि बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए