फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी करें, दून में यहां मिल रही है सस्ती सब्जी

Wed, 05 Nov 2014 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवालों को सस्ते फल, सब्जी मुहैया कराने के लिए मंडी समिति सस्ता फल, सब्जी मेला लगा रही है। यह मेला नवीन मंडी के गेट संख्या-2 पर गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू होगा। दोपहर दो बजे आढ़ती इसमें सस्ते, फल सब्जी के स्टाल लगाएंगे।
विज्ञापन


मेले में बिकने वाली हर सब्जी, फल के रेट पहले से निर्धारित कर दिए हैं। मेले में आने वाले ग्राहकों के लिए आढ़ती एसोसिएशन की तरफ से थैले भी बनवाए गए हैं।

पालीथिन का प्रयोग न हो, इसके लिए ग्राहकों को फल, सब्जी के साथ यह थैले मुफ्त दिए जाएंगे। अन्य फल सब्जियों के बीच मशरूम का दाम 50 रुपये प्रति किलो रखा गया है। इसका 100 ग्राम का पैकेट 5 रुपये में लिया जा सकेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन

स्टालों पर यूं रहेंगी सब्जी की कीमतें

सब्जी-----कीमत (प्रति किलो रुपये में)
आलू--25
प्याज--22
टमाटर--18
लौकी--12
बैंगन--10
पालक--15
गोभी--20
बंद गोभी--15
लहसुन--50
अदरक--50
नींबू--60

मेले में कुछ इस तरह रहेंगे फलों के रेट-
फल-----दाम (प्रति किलो रुपये में)

सेब---30-50
अनार--80-100
मौसमी--30
संतरा--30
कीनू--15
पपीता--25

...तो सप्ताह में दो बार लगेगा मेला
ग्राहकों की सुविधा के लिए दिवाली से पहले इस मेले की रूपरेखा तैयार की गई थी। अगर इस मेले का रिस्पांस अच्छा रहता है तो इसे सप्ताह में दो बार लगाया जाएगा।
-रविंद्र सिंह, अध्यक्ष, मंडी समिति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें