फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 99 रुपए में देखें मल्टीप्लेक्स में फिल्म

Fri, 11 Jul 2014 07:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में अब केवल 99 रुपए में मल्टीप्लेक्स में फिल्में देख सकते हैं। मौजूदा समय में देहरादून के मल्टीप्लेक्स अपने दर्शकों के लिए कई ऑफर लेकर बाजार में आ चुकी हैं।
विज्ञापन


हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज होने के कारण मल्टीप्लेक्स में दर्शक का अभाव हो गया है। और बढ़ते कंपीटिशन ने मल्टीप्लेक्स मालिकों को यह कदम उठाने को मजबूर कर दिया है।

यही कारण है सभी सिनेमाज के साथ ही पीवीआर ने भी दर्शकों को डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है।

टिकट रेट सौ से तीन सौ रुपए

दून में कहीं बुधवार तो कहीं गुरुवार को फिल्म की टिकट के रेट कम रखे गए हैं। वहीं पीवीआर की बात करें तो यहां तो पूरा सोमवार से गुरुवार तक ही डिस्काउंट रखा गया है।

पीवीआर के महाप्रबंधक परविंद्र ने बताया कि सोमवार से गुरुवार तक टिकट रेट सौ रुपए से तीन सौ रुपए तक है।

सिल्वर सिटी के निदेशक सुयश अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को सौ रुपए से दो सौ रुपए तक टिकट की कीमत रहती है।

ग्लिट्ज के मैनेजर सुधीर कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह से शाम तक हर शो की कीमत सौ ही रुपए रहती है। बिग सिनेमाज के मैनेजर सुधीर ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को सभी शो के टिकट 99 रुपए में दिए जाते हैं।
विज्ञापन

कहां है, क्या रेट?

पीवीआर
सोमवार से गुरुवार
सिल्वर क्लास- सौ रुपए
गोल्ड- 150 रुपए
प्लेटिनम- 300 रुपए
--
सिल्वर सिटी, सिर्फ गुरुवार
सिल्वर क्लास- 75 रुपए
गोल्ड- 100 रुपए
प्लेटिनम- 200 रुपए
--
बिग-सिनेमाज, बुधवार और गुरुवार
सभी क्लास, सभी शो- 99 रुपए में
--
ग्लिट्ज, बुधवार
सभी क्लास, सभी शो- 100 रुपए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें