फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी साहिया : एक्सरे मशीन ठीक होने के बाद तीन मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब दो माह से खराब थी मशीन, मरीजों को जाना पड़ रहा था उप जिला अस्पताल विकासनगर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

साहिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया की एक्सरे मशीन ठीक हो गई है। पहले दिन तीन मरीजों की जांच की गई। करीब दो माह से मशीन खराब थी। मरीजों को एक्सरे के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर जाना पड़ रहा था। सीएचसी साहिया के माध्यम से क्षेत्र के करीब 104 गांवों को उपचार की सुविधा मिलती है। दो माह पूर्व अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब हो गई थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया था लेकिन मशीन की मरम्मत के लिए टेक्नीशियन नहीं भेजा जा रहा था। अमर उजाला लगातार अभियान के रूप में समस्या को प्रकाशित कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मशीन की मरम्मत के लिए टेक्नीशियन भेजा गया। खराब पार्ट बदलने के बाद भी मशीन चालू नहीं हुई। टेक्नीशियन ने बताया कि मशीन के सॉफ्टवेयर में समस्या है। उसके बाद मशीन में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया गया, जिसके बाद मशीन ठीक हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. विक्रम तोमर ने बताया कि पहले दिन तीन मरीजों का एक्सरे किया गया। सुरेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र पाल सिंह, भीमदत्त वर्मा, वीरेंद्र लाल, इंद्र सिंह, सतपाल राय, मुकेश वर्मा, विजया सब्बरवाल, कपिल चौहान ने अमर उजाला का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें