फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः मुख्यमंत्री ने रवाना की छड़ी यात्रा, करेगी देवभूमि के संपूर्ण तीर्थों का भ्रमण

Sat, 12 Oct 2019 12:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • मुख्यमंत्री ने किया देवी और छड़ी का पूजन, 25 दिन की यात्रा पर गए 60 संत
  • पांच नवंबर को होगी छड़ी यात्रा संपन्न 
विज्ञापन
छड़ी यात्रा को रवाना करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशकों से रुकी छड़ी यात्रा शनिवार को जूना अखाड़े के मायादेवी मंदिर से उत्तराखंड के देव स्थानों के लिए रवाना हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंदिर में पवित्र छड़ी तथा हरिद्वार की अधिष्ठात्री मायादेवी का पूजन किया। पूजन के दौरान सभी 13 अखाड़ों के महंतों ने मायादेवी आकर मंगलाचरण किया। मुख्यमंत्री ने यात्रा में जाने वाले संतों को यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के देवालय शांति प्रदान करते हैं। यह छड़ी यात्रा सैकड़ों वर्ष पुरानी है। कुछ कारणों से काफी समय से रुकी हुई थी। यह हर्ष का विषय है कि यात्रा एक बार फिर से प्रारंभ की गई है। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने कहा कि छड़ी यात्रा की परंपरा 1100 वर्ष पुरानी है। कुंभ के अवसर पर इसे फिर से प्रारंभ किया गया। अब यह यात्रा प्रतिवर्ष निकाली जाएगी। 

श्रीमहंत प्रेम गिरि, केदारपुरी और पुष्पेंद्र गिरि के नेतृत्व में यह यात्रा चार धाम के लिए रवाना हुई। 25 दिन की यात्रा पर कुल 60 संत रवाना हुए हैं। यात्रा का पहला प्रवास ऋषिकेश में हैं। अनेक स्थानों का भ्रमण करने के बाद यह छड़ी यात्रा आने वाली पांच नवंबर को संपन्न होगी। दिन भर चलने के बाद प्रतिदिन यात्रा नियत स्थान पर विश्राम लेगी। यात्रियों के लिए विश्राम स्थलों की सरकार ने व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें