फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी को दी शरण: चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना में हुई थी बम धमाकों की घटनाएं

Wed, 20 Jul 2022 01:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

आतंकी को शरण देने के मामले में चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। जनवरी में चार दिन तक आतंकी सुखप्रीत ऊधमसिंह नगर जिले में ही था। सुखप्रीत 15 से 18 जनवरी के बीच जिले में ही रहा, लेकिन एसटीएफ  को इसकी सूचना समय पर नहीं मिल सकी थी।  अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना में हुए बम धमाकों की घटनाओं के मामले में वांछित आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुख को शरण देने वाले चार लोगों के खिलाफ  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। जनवरी में स्पेशल टास्क फोर्स ने आतंकी सुखप्रीत के जिले में होने की सूचना पर कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


इसमें बाजपुर, केलाखेड़ा और रामपुर के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के तैयारी पिछले सप्ताह से ही चल रही थी। पुलिस का कहना है कि जनवरी में चार दिन तक आतंकी सुखप्रीत ऊधमसिंह नगर जिले में ही था। 

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आतंकी सुखप्रीत को जिले में शरण देने में गिरफ्तार केलाखेड़ा निवासी शमशेर सिंह उर्फ  शेरा की खास भूमिका थी। उसका हाल पता पंजाब के अमृतसर का मिला। एसटीएफ  की जांच में पता चला कि वह कार से सुखप्रीत को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया करता था। सूत्रों का कहना है कि सुखप्रीत 15 से 18 जनवरी के बीच जिले में ही रहा  लेकिन एसटीएफ  को इसकी सूचना समय पर नहीं मिल सकी थी।  अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्त


- शमशेर सिंह उर्फ  शेरा उर्फ  साबी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखेड़ा, जिला ऊधमसिंह नगर। हाल पता-थाना खलचियां, अमृतसर देहाती पंजाब।

- हरप्रीत सिंह उर्फ  हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखेड़ा, ऊधमसिंह नगर। 

-.गुरपाल सिंह उर्फ  गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर, यूपी। हाल निवासी संधू ढाबा, बाजपुर। 

-अजमेर सिंह उर्फ  लाडी पुत्र स्व. गुरवेल सिंह निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर, ऊधमसिंह नगर।

ये भी पढ़ें...कातिल ससुर: बहू के गायब होने की अफवाह उड़ाता रहा, कंकाल बन चुके शव को मकान मालिक ऐसे न पहचानता तो कभी न खुलता राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें